सीपीजीआरएएमएस

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और मॉनीटरिंग प्रणाली (सीपीजीआरएमएस) लोक शिकायत निदेशालय (डीपीजी) तथा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सहयोग से राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित एनआईसीएनईटी पर ऑनलाइन वेब सक्षम प्रणाली है । सीपीजीआरएमएस वेब प्रौद्योगिकी आधारित प्‍लेटफार्म है जिसका प्रमुख उद्देश्‍य पीडि़त नागरिकों को कहीं से भी और कभी भी (24×7) शिकायतें दर्ज कराने, मंत्रालयों/विभागों/संगठनों को इनकी जांच करने, शीघ्र निवारण हेतु कार्रवाई करने तथा इन शिकायतों का अनुकूल निवारण करवाने में सक्षम बनाना है । इस पोर्टल पर प्रणालीजनित विशिष्‍ट पंजीकरण संख्‍या के जरिए शिकायतों की निगरानी करना सरल और सुविधाजनक भी है ।

शिकायतें जिन पर निवारण हेतु विचार नहीं किया जाता :
आरटीआई मामले
न्यायालय से संबंधित/अदालत में विचाराधीन मामले
धार्मिक मामले
सरकारी कर्मचारियों की उनके सेवा संबंधी मामले की शिकायतें जिनमें अनुशासनिक कार्यवाही आदि शामिल है जब तक कि पीडि़त कर्मचारी द्वारा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिनांक 31.08.2015 के का.ज्ञा.सं. 11013/08/2013-स्‍था.(ए.।।।) के दृष्टिगत सभी निर्धारित माध्‍यमों से प्रयास किया जा चुका है ।

पर जाएँ: https://pgportal.gov.in/

सीपीजीआरएएमएस

स्थान : समाहरणालय भवन | शहर : गोड्डा | पिन कोड : 814133